धारूहेड़ा: राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राजपूत समाज के अध्यक्ष चरण सिंह छोकर द्वारा की गई। बैठक में यूजीसी बिल के विरोध को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी एवं समाज के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह छोकर ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने एकमत होकर बिल का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग पर मंथन किया। इसी के विरोध में 22 जनवरी को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके साथ ही समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा, बच्चों की अच्छी शिक्षा तथा समाज के उत्थान एवं जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर अतर सिंह सिसोदिया, रन सिंह , संजय सिंह , योगेश सिंह, जितेंद्र सिंह छोकर, यशपाल सिंह, हरकेश , मनोज सिंह बिष्ट, संजू छोकर, राजपाल सिंह , राहुल राजपूत, वीर सिंह सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया गया।

















