Haryana News: धारूहेड़ा: स्वर्ण समाज की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला में यूजीसी के विरोध में रविवार को धरने प्रदर्शन की जिम्मेदारियो को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया कि 22 फरवरी को धारूहेड़ा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा 23 फरवरी को सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सोंपा जाएगा।
धरना प्रदर्शन 22 फरवरी को सुबह 10 बजे ज्योतिबा फुले पार्क से शुरू होकर धारूहेड़ा तहसील के पास जाकर खत्म होगा। विरोध प्रर्दशन को लेकर जिम्मेदारियां सोपी गई।Haryana News
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय सिंह राजावत चरण सिंह छोकर, भवानी सिंह, विजय सिंह सुभाष चंद्र भारद्वाज, श्री बिजेंदर शर्म, मंगल अग्रवाल, मोहित जैन, श्याम सुंदर सिंह, वीर सिंह राणा, डी.के. शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गंगा सिंह छोकर, संदीप , हरकेश, बलवंत सिंह, सतीश, वीर सिंह राजेश शर्मा , नरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह मौजूद रहे।Haryana News
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रदर्शन में शामिल विधि संकाय के ओबीसी वर्ग के छात्र संदीप कुमार ने कहा कि आज तक न तो किसी छात्र ने और न ही किसी शिक्षक ने उनसे उनकी जाति पूछी। मेरे नाम से कभी स्पष्ट नहीं हुआ कि मैं किस श्रेणी से आता हूं। विश्वविद्यालय में हम सब एक साथ पढ़ते, खाते और चर्चा करते हैं। लेकिन समता के नाम पर लाया गया यह कानून विषमता व भेदभाव को बढ़ावा देगा।

















