मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera: शिव पार्वती की अद्भुत विवाह प्रसंग सुन गदगद हो गए श्रोता

On: February 13, 2026 9:01 AM
Follow Us:
शिव पार्वती की अद्भुत विवाह प्रसंग सुन गदगद हो गए श्रोता

Dharuhera: धारूहेड़ा:  नंदरामपुर रोड स्थित शिव नगर में सर्वसम्मति कृष्ण सखा परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित अष्टम संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।

कथा वाचक बाल कृष्ण महाराज ने भगवान शिव की विचित्र बारात, भूत-प्रेतों के साथ बारात का आगमन, पार्वती जी की कठोर तपस्या और अंत में प्रेममय विवाह के दृश्य को जीवंत कर दिया, जिसे सुन श्रोता आनंदित होकर झूम उठे। बारात की विचित्रता को देखकर भी बाराती बहुत प्रसन्न थे और उत्सव मना रहे थे। कथा में पार्वती जी की तपस्या और महादेव के साथ विवाह को शिव-शक्ति के मिलन के रूप में बताया गया, जिससे सभी श्रोता भाव-विभोर हो गए।

यह भी पढ़ें  NH 48 से वाहन होंगे डायवर्ट, जाम से मिलेगी निजात

 

प्रधान ज्ञानी राव ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। 16 फरवरी को कथा का समापन पूर्णाहुति और हवन के साथ किया जाएगा।  इस अवसर पर डीके बंसल, गुलजारी लाल, प्रीतम, प्रवीण सोनी, योगेश, राजेश सोनी, हरिनाथ चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now