Haryana News : धारूहेड़ा : नगर पालिका क्षेत्र में चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भले ही चुनाव तिथी को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी न हुई हो, लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजारों में चेयरमैन पद के दावेदारों के बैनर और पोस्टर नजर आने लगे हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है।Breaking News
इस बार चेयरमैन का पद है सामान्य: इस बार धारूहेड़ा चेयरमैन पद के लिए कोई रिर्जव नहीं है यानि सामान्य है कोई भी वर्ग से महिला या पुरूष चुनाव लड सकता है। यहीं कारण है इस बार पिछले साल से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में आ सकते है।
जानिए पिछले साल का रिकोर्ड किसने मिले मत

सजने लगे बेनर: स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से धारूहेड़ा के बस स्टैंड, सेक्टर एरिया, औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी कॉलोनियों के आसपास नेताओं के बैनर लगाए जा रहे हैं। इन बैनरों में खुद को जनता का सेवक बताने, विकास का दावा करने और शहर को नई दिशा देने जैसे संदेश दिए जा रहे हैं। बैनरों के जरिए प्रत्याशी अपनी पहचान मजबूत करने और आमजन के बीच अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में जुटे हैं।
वार्डों में बैठकों का दौर शुरू: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार चेयरमैन पद के लिए मुकाबला कड़ा हो सकता है। कई पुराने चेहरे एक बार फिर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं कुछ नए दावेदार भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। अलग-अलग वार्डों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रणनीति बनाने में लगे हैं। समर्थक घर-घर जाकर माहौल टटोल रहे हैं और सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं।
नगर पालिका चुनाव को लेकर आम जनता भी अब चर्चा करने लगी है। लोगों का कहना है कि चेयरमैन वही होना चाहिए जो शहर की बुनियादी समस्याओं जैसे सड़क, सीवरेज, पेयजल, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीरता से काम करे। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण धारूहेड़ा में रोजगार, यातायात और शहरी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे हमेशा प्रमुख रहे हैं और इस बार भी यही मुद्दे चुनावी बहस के केंद्र में रहने की संभावना है।
हालांकि अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है, इसके बावजूद जिस तरह से बैनर और पोस्टर लगने लगे हैं, उससे साफ है कि राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में प्रचार और तेज होने, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर धारूहेड़ा में चेयरमैन पद को लेकर सियासी माहौल बनना शुरू हो गया है और शहर की राजनीति एक बार फिर गरमाने लगी है।
धारूहेड़ा नगर पालिका का पिछला चुनाव काफी नाटकीय रहा था। 27 दिसंबर 2020 को हुए मतदान में कंवर सिंह ने चेयरमैन पद की कुर्सी जीती थी, लेकिन विवादों के चलते उन्हें शपथ दिलाने में 13 महीने से ज्यादा का समय लगा।
- विजेता (दिसंबर 2020): कंवर सिंह (निर्दलीय) ने चेयरमैन पद हासिल किया था।
- उपचुनाव (सितंबर 2021): विवाद के बाद फिर से उप-चुनाव की घोषणा हुई,
- अंतिम परिणाम (2022): हाई कोर्ट के आदेश के बाद कंवर सिंह ने 4 फरवरी 2022 को चेयरमैन पद की शपथ ली थी।
- कानूनी विवाद: चुनाव के बाद कंवर सिंह की मार्कशीट विवाद के कारण उनका निर्वाचन रद्द कर दिया गया था, लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाई कोर्ट ने उनकी डिग्री को वैध माना और फरवरी 2022 में उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।
- वोट प्रतिशत: 2020 के चुनावों में धारूहेड़ा में लगभग 73.78% मतदान हुआ था।

















