11 लाख 51 हजार रूपये कीमत वाली 20.726 किलो दूध की हरियाणा गऊ BIFA संस्था ने कर दी बहुत बड़ी घोषणा
Haryana News: हरियाणा में अधिक दूध उत्पादन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। गांव मोतला निवासी किसान मंजीत की देशी गाय ने दूध उत्पादन को लेकर नया रिकॉर्ड बनाया हैं। बता दे कि BIFA संस्था ने हरियाणा के जिला रेवाडी के गांव मोतला की इस गाय के पालने वालों को 11 लाख 51 हजार देकर सम्मनित किया गया।Haryana News
बता दे कि मंजीत की गाय ने 20.726 किलो दूध देकर विशेष उपलब्धि हासिल की है। ग्रामीणों और पशुपालकों के बीच इस उपलब्धि को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर जिले के स्तर पर सर्वाधिक दूध उत्पादन की पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा की जानी बाकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।Haryana News
किसान मंजीत का कहना है कि उन्होंने गाय की देखभाल, संतुलित आहार और प्राकृतिक तरीके से पालन पर विशेष ध्यान दिया, जिसके चलते यह परिणाम सामने आया। पशुपालन विशेषज्ञों के अनुसार, देशी नस्ल की गायों में उचित देखरेख और पोषण मिलने पर दूध उत्पादन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा सकती है। बढ़ती जागरूकता और वैज्ञानिक तरीकों के कारण प्रदेश में डेयरी क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है।

BIFA संस्था ने किया सम्मानित: BIFA संस्था ने हरियाणा के जिला रेवाडी के गांव मोतला की इस गाय के पालने वालों को 11 लाख 51 हजार देकर सम्मनित किया गया।इस उपलब्धि पर BIFA संस्था ने किसान को सम्मानित किया और देशी गायों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि देशी नस्लों के संरक्षण और संवर्धन से न केवल दूध उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
प्रदेश में पशुपालन को आय के प्रमुख स्रोत के रूप में विकसित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। ऐसे उदाहरण अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का काम कर सकते हैं, जो आधुनिक तकनीक और पारंपरिक अनुभव को मिलाकर बेहतर परिणाम हासिल करना चाहते हैं।

















