Haryana News: धारूहेड़ा : नैचुरल एग्रो फार्म में बुधवार को प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र अहलावत ने की। उन्होंने किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।Haryana News

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल के निदेशक डॉ. नरेश यादव ने खेती में पशुओं के महत्व और प्राकृतिक कृषि में गौ आधारित उत्पादों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच संचालन डॉ. अनिल लांबा, तकनीकी सहायक रेवाड़ी ने किया। आर मंगलमय विश्वविद्यालय गुरुग्राम के डीन डॉ. जोगेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रगतिशील किसानों के लिए तीन दिवसीय प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति, किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किसान यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती से संबंधित अपने अनुभव और महत्वपूर्ण जानकारियाँ किसानों के साथ साझा कीं।

धारूहेड़ा: एग्रो फार्म धारूहेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सम्मानित करते हुए
धारूहेड़ा में इन किसानों को किसानों को किया सम्मानित

धारूहेड़ा: एग्रो फार्म धारूहेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सम्मानित करते हुए

धारूहेड़ा: एग्रो फार्म धारूहेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सम्मानित करते हुए

धारूहेड़ा: एग्रो फार्म धारूहेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सम्मानित करते हुए

जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों किसानों ने भाग लेकर सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। डॉ. नरेंद्र ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि जिला प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी: जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव ने बागवानी विभाग की सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। अरावली किसान क्लब की ओर से क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल के रीजनल डायरेक्टर डॉ. धर्मवीर यादव सहित कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों व किसानों को सम्मानित किया गया।

धारूहेड़ा: एग्रो फार्म धारूहेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सम्मानित करते हुए
खंड कृषि अधिकारी डॉ. अजीत सिंंह, दा बाग फार्म के डायरेक्टर संजय यादव व किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक कृषि अभियान से जुड़ सकें।
रेवाड़ी जिले के किसानों को कृषि संबंधी कोई भी जानकारी चाहिए तो बिना किसी झिझक के अरावली किसान के मैंबरो से बात करके सलाह ले सकते है। क्लब का मकसद किसानो के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देना है ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा कृषि से आय कमा सके। इसी लिए कहा गया है खेती से बडा कोई धन नहीं।
यशपाल खोला, अरावली क्लब प्रधान
नोट: कोई भी समस्या सुझाव या कोई आर्टिकल छपवाना चाहता हो मेरी मेल पर फोटो सहित भेज सकते है। हमें आपके सुझावों को प्रकाशित करने का अवसर जरूर दें।
Mail: sunil.kchauhan73@gmail.com Mo: 9416213668 #Best24News