मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटने से दर्जनों लोग घायल, एक पुलिसकर्मी की मौत

On: February 7, 2026 9:38 PM
Follow Us:
सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटने से दर्जनों लोग घायल, एक पुलिसकर्मी की मौत

Haryana: अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम को झूला टूटने से अफरा तफरी मच गई। बता दे इस हादसे के चलते करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। एक पुलिसकर्मी की गम्भीर चोटों से मौत हो गई। पुलिसकर्मी दर्शकों को बचाने के दौरान घायल हुआ था। पुलिस की ओर से अभी घायलों की सूची जारी नहीं की गई है। इस हादसे में एक घायल की मौत होने की सूचना आ रही है, लेकिन पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।Haryana

यह भी पढ़ें  Haryana: हरियाणा में खुलेंगे रोजगार के अवसर, ये बड़ी कंपनी लगाएगी नया प्लांट

इस समय हुआ हादसा: बता दे कि करीब 6:15 सूरजकुंड मेले में दर्शक झूलों पर झेल रहे थे। इसी दौरान एक झूले में तकनीकी खराबी आ गई। इस खराबी के कारण झूले में बैठे दर्शकों को झटके लगने शुरू हो गए। तीसरा झटका लगते ही झूला नीचे आ गिरा। इससे झूले में सवार और वहां मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। झूले में सवार दर्शकों के चोटिल होते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

 

पुलिसकर्मी झूले में सवार दर्शकों को बचाने में जुट गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी दर्शकों को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चला है कि झूला का बड़ा हिस्सा उनके पेट में घुस गया था। घायलों को तुरंत चार्मवुड विलेज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस और प्रशसन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।Haryana

यह भी पढ़ें  Haryana BPL Ration card: हरियाणा में बीपीएल राशन कार्ड कैसे बनवाएं, जानें जल्दी

उधर, मेला परिसर के गेट नंबर-दो के पास बने बुंदेलखंड गेट का गेट गिरने से सेक्टर-28 निवासी सुमित मल्होत्रा घायल हो गए थे। उन्हें बीके अस्पताल लाया गया था, यहां उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now