Indian Railway: होली पर्व के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए सात जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को मार्च के अंत तक बढ़ा दिया है। पहले इन ट्रेनों का संचालन फरवरी माह के अंत तक किया जाना तय था, लेकिन त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।Indian Railway
इन राज्यों को होगा फायदा’ उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे प्रशासन ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की समीक्षा की थी। बता दे रेलवे फैसले से हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें हिसार से खडकी और वलसाड के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी शामिल है, जो रेवाड़ी होकर गुजरती है।Indian Railway
समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि होली पर्व के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की मांग लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मार्च माह के अंत तक इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।Indian Railway
इन ट्रेनो का बढा संचालन’ रेलवे अधिकारियों के अनुसार जिन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है, उनमें बीकानेर से साईनगर शिरडी, हिसार से खडकी और वलसाड, भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस, अजमेर से बांद्रा टर्मिनस, अजमेर से दौंड और अजमेर से सोलापुर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित दिनों और समय के अनुसार ही संचालित होती रहेंगी।
बता दे कि हरियाण के रेवाड़ी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के कारण स्थानीय यात्रियों को भी मुंबई, महाराष्ट्र और गुजरात की ओर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। क्योंकि इससे पहले रेलवे के इस फैसले को यात्रियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

















