मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिकों के लिए धारूहेड़ा में चलाया सर्च अभियान

On: February 7, 2026 6:46 PM
Follow Us:
रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिकों के लिए धारूहेड़ा में चलाया सर्च अभियान

धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ शनिवार को थाना धारूहेड़ा व सेक्टर-6 धारूहेड़ा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बंगला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में कार्य करते हुए स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने टीम के साथ शनिवार को धारूहेड़ा में जांच अभियान चलाया गया।

संदिग्ध लोगों की जांच: जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें  Rewari News: यूरो इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिकों के लिए धारूहेड़ा में चलाया सर्च अभियान
रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिकों के लिए धारूहेड़ा में चलाया सर्च अभियान

इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।

SP  Rewari हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें  Railways News: रेलवे यात्रियों और उद्योगपत्तियों की हुई बल्ले बल्ले, रेल नेटवर्क से जुड़ेगा भिवाड़ी, जानिए कहां कहां बनेंगे स्टेशन

सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जावे।

पुलिस अधीक्षक की रेवाड़ी वासियो से अपील:- पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now