Indian Railway New Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने शुरू कीं 20 नई ट्रेनें, जानिए किस रूट पर दौडेगी

On: February 4, 2026 8:33 PM
Follow Us:
Indian Railway New Trains

Indian Railway New Trains: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. बढ़ती भीड़ और यात्रा की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने देश के अलग-अलग रूटों पर 20 नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों और छुट्टियों के दौरान होने वाली भीड़ को कम करना और यात्रियों को आसानी से कंफर्म सीट दिलाना है.

 

इन नई ट्रेनों में आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत, किफायती और तेज रफ्तार वाली अमृत भारत एक्सप्रेस और कई स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन सभी ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है.Indian Railway New Trains

 

 

 

इन रूट्स पर चलेंगी नई ट्रेनें

ट्रेन नंबर 64033 दिल्ली – शामली मेमू

यह ट्रेन शामली और दिल्ली के बीच रोजाना ट्रेवल करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी

पीलीभीत – शाहजहांपुर पैसेंजर 

यह ट्रेन लोकल लेवल पर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए शुरू की गई. इस डेली पैसेंजर ट्रेन के जरिए लोकल ट्रेवल आसान होगी.

राजेंद्र नगर – नई दिल्ली अमृत भारत 

जो लोग बिहार से दिल्ली जाते हैं. उन लोगों के लिए यह ट्रेन एक बढ़िया ऑप्शन बनकर आई है. Indian Railway New Trains

साबरमती – जोधपुर वंदे भारत

इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत की टाइमिंग में 1 फरवरी से बदलाव किया गया है. जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक टाइमिंग मिल सके. गुजरात और राजस्थान के बीच तेज और आरामदायक सफर का यह बेहतर ऑप्शन बनेगा.

कामाख्या – रोहतक अमृत भारत

पूर्वोत्तर भारत को हरियाणा से जोड़ने वाली यह वीकली अमृत भारत ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अहम साबित होगी. इस ट्रेन से दोनों क्षेत्रों के बीच सीधी और किफायती कनेक्टिविटी मजबूत होगी. Indian Railway New Trains

संबलपुर – इरोड स्पेशल

दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वालों के लिए इस स्पेशल ट्रेन की सर्विस बढ़ाई गई है. ओडिशा से तमिलनाडु तक का सफर अब ज्यादा आसान और सीधा हो सकेगा. जिससे लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी.

पुरी – राउरकेला वंदे भारत

ओडिशा के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए यह सेमी हाई स्पीड वंदे भारत शुरू की जा रही है. इससे राज्य के भीतर तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला सफर संभव होगा.

धुले – वाराणसी/अयोध्या

महाराष्ट्र के धुले से वाराणसी और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों के लिए नई ट्रेनें प्रस्तावित हैं. तीर्थ यात्रा करने वालों के लिए यह सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का ऑप्शन देगी.

 

आम जनता को बड़ा तोहफा

रेलवे मंत्रालय ने ट्रेन्स एट ए ग्लेंस 2026 के तहत इन ट्रेनों को मंजूरी दी है. इस बार सरकार का खास ध्यान अमृत भारत एक्सप्रेस पर है. यह ट्रेन विशेष रूप से मध्यम वर्ग और कम आय वर्ग के यात्रियों के लिए बनाई गई है, जो कम किराए में तेज और आरामदायक सफर का अनुभव देती है. इससे लंबी दूरी की यात्रा न केवल सुगम होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now