हरियाणा: ACB की टीम को एक बडी सफलता हासिल की है। सोनीपत जिले के गोहाना शहर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर जीत सिंह ACB रोहतक की टीम ने 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB टीम ने आरोपी SI के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानिए क्या था मामला: बता दे कि सोनीपत के जवाहर नगर निवासी राजेश कुमार बताया कि उसकी बहन के देवर पवन के खिलाफ अक्तूबर 2025 में थाना शहर गोहाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि पवन ने सेक्टर-7 में “PNL More Than Bank” नाम से एक संस्था बनाकर लोगों को कम समय में पैसे डबल करने का लालच दिया और करोड़ों रुपये जमा करवा लिए।
यूं हुआ खुलासा: बता दे कि जब निवेशकों की एफडी की अवधि पूरी होने लगी तो आरोपी बैंक पर ताला लगाकर फरार हो गया। इसी फर्जी वार्ड को लेकर पवन समेत अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया था।
पवन की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच कर रहे SI जीत सिंह ने रिमांड के दौरान मारपीट करने और परिवार के अन्य निर्दोष सदस्यों को गिरफ्तार करने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने पहले 3.50 लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल लिए। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम केस से हटाने के बदले 10 लाख रुपये की मांगें। बाद में बातचीत के बाद 3 लाख रुपये में सोदा तया हो गया।
राजेश कुमार ने रिश्वत की मांग को अपने मोबाइल रिकॉर्ड कर लिया था। शुक्रवार को SI जीत सिंह ने उसे 1.50 लाख रुपये की पहली किस्त देने के लिए गोहाना बुलाया। इसके बाद में राजेश पहले ही एसीबी टीम को बता चुका था। जैसे ही गोहाना शहर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर जीत सिंह नै पैसे लिए तो उसे ACB रोहतक की टीम ने काबू कर लिया।

















