Haryana News: रेवाड़ी में पीट पीट की थी हत्या, दोस्त ही निकले हत्यारे

On: February 1, 2026 9:02 AM
Follow Us:
रेवाड़ी में पीट पीट की थी हत्या, दोस्त ही निकले हत्यारें

Haryana News: रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी पुलिस ने एक युवक का अपहरण कर पीट-पीट कर हत्या के मामले में पांच और आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। काबू किए आरोपितयों में रोहतक के गांव भाली आनन्दपुर निवासी विकास उर्फ मोनू, गांव गोकलगढ़ निवासी तरुण उर्फ तन्नू, अनुज उर्फ डाक्टर, नीरज उर्फ अज्जू व हर्ष उर्फ तोतला शामिल है। इनको पांच दिन रिमांड पर लिया गया है।Haryana News

जानिए क्या है विवाद: गांव भटेडा निवासी नितेश उर्फ चोटी ने 15 अक्तूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। रेवाड़ी के मोहल्ला नई बस्ती के पास मन्नू सैनी उर्फ यश ने उसके आगे चल रही बाइक को रोक लिया। इसी बात को लेकर मन्नू के साथ झगड़ा हो गया। नितेश ने कुछ साथियों को उनके गांव तक छोड़ दिया। इसी बीच झज्जर चौक के पास पीछे से कुछ लड़के बाइक पर आते दिखाई दिए। झज्जर फ्लाईओवर पर एक बोलेरो ने जान से मारने की नीयत से अंकित उर्फ चमन की बाइक को टक्कर मार दी।Haryana News

पचार के दौरात मौत: टक्कर के बाद शिवम सैनी और तरुण उर्फ तन्नू ने साथियों के साथ मिलकर अंकित को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। गोकलगढ़ की ओर ले गए। करीब एक घंटे बाद आरोपियों ने अंकित को अधमरी हालत में आईटीआई रेवाड़ी के सामने फेंक दिया। आसपास के लोगों ने ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गुरुग्राम रेफर किया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये किए काबू: पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों रविंद्र कुमार उर्फ मंगीया, शिवम सैनी, गजेंद्र उर्फ चिंटू, सोनिया और महमपाल उर्फ लालू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सीआईए ने 10 जनवरी की रात को हर्ष उर्फ तोतला, नीरज उर्फ अज्जू और विकास उर्फ मोटू को मुठभेड़ में पकड़ा। इसी क्रम में सोनीपत पुलिस ने आरोपी अनुज उर्फ डाक्टर को काबू किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now