मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Police: हरियाणा सरकार बडा फैसला, अब इतनी उम्र के युवक देख सकेंगे भर्ती

On: January 30, 2026 8:18 PM
Follow Us:

Haryana Police Constable Age Limit: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने जानकारी दी है कि सीईटी–2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई मांग पर हरियाणा सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है।Haryana Police

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 03 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की गई है, जिसके संबंध में आयोग को अवगत कराया गया है। आयोग द्वारा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।Haryana Police Constable Age Limit

यह भी पढ़ें  Pro Boxing: Mandeep Jangra पहले भारतीय मुक्केबाज, जिन्होंने जीता वर्ल्ड टाइटल

हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जो वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित न हो पाने के कारण आयु सीमा से वंचित हो रहे थे, जबकि वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित की गई है।

आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह आयु छूट योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अधिक से अधिक पात्र युवा भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें  Monsoon: हरियणा, दिल्ली सहित यूपी-बिहार में IMD का येलो अलर्ट, पढ़िए ताजा Update

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now