हरियाणा: इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा, जानिए क्या होगा इसका फायदा

On: January 28, 2026 9:56 PM
Follow Us:

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने स्वास्थ्य विभाग के ‘सेंट्रलाइज्ड पोर्टल फॉर हरियाणा काउंसिल्स’ का लोकार्पण किया। इस महत्वपूर्ण पहल के साथ हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने एक इंटीग्रेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य परिषदों को एक ही प्रणाली से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है।

इस पोर्टल के माध्यम से मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी, आयुष, होम्योपैथी सहित अन्य स्वास्थ्य परिषदों से जुड़ी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रियाएं अब सरल और पारदर्शी होंगी। यह प्लेटफॉर्म प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लगभग 1.5 लाख पंजीकृत युवक-युवतियों को बेहतर और तेज़ सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

अब प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद हमारे युवा घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। हमारा प्रयास है कि तकनीक के माध्यम से सेवा को सरल बनाते हुए स्वस्थ हरियाणा और सशक्त युवा का निर्माण किया जाए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जी भी उपस्थित रहीं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now