मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: इनामी बदमाशों ने ली थी व्यापारी मोहन की हत्या की सुपारी, तीसरा आरोपी रिमांड पर

On: January 21, 2026 5:46 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में मोहन हत्याकांड में एक ओर इनामी वांछित आरोपी रिमांड पर

Haryana crime: सीआईए धारूहेड़ा (CIA Dharuhera) को एक ओर बडी सफलता मिली है। टीम् ने 23 दिसंबर को गांव बहाला निवासी खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक 10 हजार रूपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के गांव नसीरपुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। जबकि रेवाड़ी पुलिस इस मामले में एक 20 हजार के इनामी सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गोली मारकर की थी हत्या: गांव बहाला निवासी दुष्यंत ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पिता ने गांव में मोहन ट्रेडर्स के नाम से एक खाद-बीज की दुकान की हुई है। गत 23 दिसंबर को शाम के समय उसका पिता दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक इंडेवर गाड़ी उनके दुकान के नजदीक चौराहे पर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दो युवक दवाई खरीदने की बात कहते हुए उनकी दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही एक युवक ने उसके पिता के सिर में गोली मार दी। उसके पिता जमीन पर गिर गए तो दूसरे युवक ने भी उसके पिता पर गोली दाग दीं।Haryana crime

यह भी पढ़ें  Credit Card: अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो जरूर पढ़ें ये खबर, हुआ है ये बड़ा बदलाव

दुष्यंत ने अपने पिता की हत्या के पीछे हिसार निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जाहिर किया था। जिस पर पुलिस में थाना कोसली में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर व जिला सोनीपत के गांव भटगांव निवासी प्रदीप उर्फ सुंडा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी प्रदीप उर्फ सुंडा पर 20 हजार रुपये का रखा हुआ था।

एमडी ने करवाई थी हत्या: रेवाड़ी पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी जयप्रकाश उर्फ जयवीर ने बताया कि वह जेबीएस एग्रो कंपनी का एमडी है। मोहन उनकी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। कुछ समय पहले मोहन ने उनकी कंपनी से विवाद के चलते कंपनी की डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी। मोहन अपने निचे जुड़े लोगो की सेलरी के लिए भी उनकी कंपनी पर बार बार दबाब बना रहा था। जिससे उनकी कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था। इस विवाद के चलते उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोहन की हत्या करवाई थी।

यह भी पढ़ें  Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटों में बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तीसरा आरोपी काबू: सीआईए धारूहेड़ा ने इस वारदात में संलिप्त एक 10 हजार रूपये के इनामी वांछित आरोपी जिला सोनीपत के गांव नसीरपुर निवासी साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

सरगना इनामी आरोपी को मुठभेड़ में किया था काबू: बता दे धारूहेड़ा पुलिस ने गत 12 जनवरी की रात को एक 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी जिला सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को गांव खरखडा से बटसाना के कच्चे रस्ते पर मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। जिसे पुलिस द्वारा जल्द ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now