हरियाणा सरकार का एक बडा फैसला, अब इन लोगो को भी मिलेगा 3 हजार रुपये पेंशन, जानिए कैसे

On: March 21, 2026 7:33 PM
Follow Us:
CASH

हरियाणा: हरियाणा सरकार ने एक बडा ऐलान किया है। हरियाणा सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से छोटे कद के व्यक्तियों के लिए “बौना भत्ता योजना” चला रही है, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह 3000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बडा कदम: हरियाणा सरकार द्वारा संचालित यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है, जिन्हें शारीरिक सीमाओं के कारण रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मासिक आर्थिक सहायता से लाभार्थी अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इस योजना का उद्देश्य शारीरिक रूप से बौने व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है। सिरसा जिले में वर्तमान समय में सात व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है।

जानिए क्या है जरूरी: योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का हरियाणा का निवासी होना आवश्यक है तथा वह पिछले कम से कम एक वर्ष से राज्य में रह रहा हो। इसके साथ ही सिविल सर्जन द्वारा जारी बौनेपन का प्रमाण पत्र अनिवार्य है। निर्धारित मानकों के अनुसार पुरुष की लंबाई तीन फीट आठ इंच से कम और महिला की लंबाई तीन फीट तीन इंच से कम होनी चाहिए।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now