New Rail Line: झज्जर–लोहारू नई रेल लाइन परियोजना पर बड़ी अपडेट, दक्षिण हरियाणा को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी

On: March 21, 2026 7:33 PM
Follow Us:
RAIL LINE

New Rail Line: दक्षिण हरियाणा के लिए बहुप्रतीक्षित झज्जर–लोहारू नई रेल लाइन परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंचती नजर आ रही है। करीब 94 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल लाइन को लेकर वर्षों से चली आ रही प्रक्रिया के बाद अब इसके जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद जताई जा रही है। यह रेल लाइन फर्रुख नगर, झज्जर, चरखी दादरी होते हुए लोहारू तक प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र के यातायात और विकास को नई गति मिलने की संभावना है।New Rail Line

2016 में मिली थी मंजूरी: बता दे कि इस रेल लाइन का प्रारंभिक सर्वे वर्ष 2016 में स्वीकृत हुआ था। इसके बाद अब तक कुल 16 बार सर्वे किया जा चुका है, जबकि 17वीं बार में इस परियोजना का सर्वे फाइनल किया गया है। नॉर्थ वेस्ट रेलवे जोन की ओर से इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट रेल बोर्ड को भेज दी गई है। हाल ही में सर्वे और डीपीआर से जुड़े कार्यों के लिए 3 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है, जिससे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

1225 करोड़ रुपये का प्रस्ताव: बता दें कि इस नई रेल लाइन की खास बात यह है कि झज्जर में नया रेलवे स्टेशन विकसित किया जाएगा और पूरा रूट 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन में सक्षम होगा। इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि माल परिवहन भी अधिक सुगम हो सकेगा। इसके साथ ही गढ़ी हरसारू जंक्शन से झज्जर तक डबल रेल लाइन के निर्माण के लिए 1225 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी रेल बोर्ड को भेजा जा चुका है, जिसे इस पूरे रेल नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

2029 तक होगा कार्य पूरा: बता दें कि परियोजना को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में रेलवे सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की पूरी संभावना है। यदि सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो इस रेल लाइन के 2029 तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रेल कनेक्टिविटी होगी तेज: झज्जर–लोहारू रेल लाइन के शुरू होने से दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान और पंजाब को भी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए एक अतिरिक्त और तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह परियोजना दक्षिण हरियाणा के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now