अगर आप हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 17 और 18 जनवरी को प्रस्तावित HTET परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा तय तिथियों पर आयोजित नहीं होगी और इसके लिए नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।HTET
HTET इस दिन होगी परीक्षा’ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मौसम की विषम परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश में जारी ठंड, कोहरे और संभावित खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की सुरक्षा और सुचारु परीक्षा आयोजन के लिए HTET परीक्षा को आगे बढ़ाया गया है। बोर्ड के अनुसार, अब HTET का आयोजन जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।
परीक्षा तिथियों को लेकर तैयारियां पूरी: बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि नई परीक्षा तिथियों को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर आधिकारिक तौर पर नई तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वे चूक न जाएं।
इन दिन जारी होगे एडमिट कार्ड: बता दे कि HTET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड केवल बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
















