मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Today Gold Silver Price: चांदी में आई तेज गिरावट, सोने के दाम भी लुढ़के, निवेशकों को झटका

On: January 15, 2026 8:08 PM
Follow Us:

Today Gold Silver Price: अगर आप हाल के दिनों में सोना या चांदी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पिछले कुछ दिनों की तेज बढ़त के बाद अब कीमती धातुओं की कीमतों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकेत मिलने के बाद घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी दोनों के भाव कमजोर हुए हैं।Today Gold Silver Price

खास बात यह है कि चांदी की कीमतों में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है, जबकि सोने के दाम भी नीचे आए हैं। बता दे कि बीते चार दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इससे पहले कीमतों में करीब 20 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई थी। चांदी हाल ही में अपने ऊपरी स्तर पर पहुंची थी और पिछले कारोबारी सत्र में यह करीब 2 लाख 75 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर बंद हुई थी।Today Gold Silver Price

यह भी पढ़ें  Haryana crime: धारूहेड़ा में लोन को लेकर फर्जीवाडा, बाप बेटा, तहसीलदार व पटवारी पर मामला दर्ज

जोरदार उछाल दर्ज किया: वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी हाल ही में जोरदार उछाल दर्ज किया गया था और 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 42 हजार 5 रुपये के आसपास बंद हुआ था। हालांकि अब इस तेजी के बाद मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

फिर आई गिरावट: जानकारों के मुताबिक सोना और चांदी दोनों ही इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। खासकर चांदी में तेजी और गिरावट का दायरा ज्यादा देखा जा रहा है। साल 2026 की शुरुआत हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इस दौरान ही चांदी की कीमतों में करीब 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। इसके बाद आई मौजूदा गिरावट को बाजार में स्वाभाविक करेक्शन माना जा रहा है।Today Gold Silver Price

यह भी पढ़ें  Smart Prepaid Meter: सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में भी लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर, आदेश जारी

सोच-समझकर फैसला लें: अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसके दाम भी 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अगर आपने कुछ समय पहले चांदी में निवेश किया होता तो अब तक अच्छा रिटर्न मिल चुका होता। वहीं जो निवेशक अब खरीदारी की योजना बना रहे हैं, उन्हें कीमतों में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिनका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। अमेरिका की ओर से आयात होने वाले महत्वपूर्ण खनिजों पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाए जाने की खबर के बाद बाजार में दबाव देखने को मिला। वहीं वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों का असर भी सोने-चांदी की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana: सफाई कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 10 जुलाई तक का अल्टीमेटम

अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसके दाम भी 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अगर आपने कुछ समय पहले चांदी में निवेश किया होता तो अब तक अच्छा रिटर्न मिल चुका होता। वहीं जो निवेशक अब खरीदारी की योजना बना रहे हैं, उन्हें कीमतों में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now