हरियाणा के जिला रेवाड़ी पुलिस को गुरूवार को एक बडी सफलता मिली है। थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी मोहल्ला तेजपुरा रेवाड़ी, पवन निवासी मोहल्ला केवल बाजार रेवाड़ी, अशोक कुमार निवासी मोहल्ला काजीवाडा रेवाड़ी, संदीप निवासी मोहल्ला गुर्जर वाडा रेवाड़ी, भारत भूषण निवासी मोहल्ला स्वामी वाडा रेवाडी व शरद निवासी नजदीक भेरू चौक रेवाड़ी के रूप में हुई है।
रात को किए काबू: 14 जनवरी की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला तकिया सराय में दुकानों के सामने बरामदे में खाली पड़ी जगह में कुछ लोग ताश के पत्तों से पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से रैड की।Haryana News
ये किए काबू: पुलिस ने जुआ खेलत हुए लोगो को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम पवन कुमार निवासी मोहल्ला तेजपुरा रेवाड़ी, पवन निवासी मोहल्ला केवल बाजार रेवाड़ी, अशोक कुमार निवासी मोहल्ला काजीवाडा रेवाड़ी, संदीप निवासी मोहल्ला गुर्जर वाडा रेवाडी, भारत भूषण निवासी मोहल्ला स्वामी वाडा रेवाड़ी व शरद निवासी नजदीक भेरू चौक रेवाड़ी बतलाया।
नकदी बरामद: पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते व 10,240 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana News

















