Dial 112 से जुड़ेगी प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस, हरियाणा में सीएम नायब सैनी की बडी पहल

On: March 21, 2026 7:35 PM
Follow Us:

Dial 112: हरियाणा में एमरजेंसी हेल्पलाइन सेवा Dial 112 को और ज्यादा बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। DGP अजय सिंघल ने साल 2026 का विजन साझा करते हुए कहा कि तकनीकी सुधारों के साथ Dial 112 को दुनिया के सबसे तेज और प्रभावी आपातकालीन सेवा मॉडलों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है । नायब सैनी के इस फेसले की चारो ओर चर्चा हो रही है। लोग इस सेवा को सटीक मान रहे है।Dial 112

 

Dial 112 ने बना चुकी कई रिकोर्ड: DGP अजय सिंघल ने बताया कि 2021 में शुरू हुई Dial 112 सेवा पर चार सालों में आपात सेवाओं के क्षेत्र में दिसंबर 2025 तक 2.75 करोड़ से अधिक कॉल दर्ज की गई है। अब लोग किसी भी संकट की घड़ी में सबसे पहले Dial 112 पर ही काल कर रहे हैं। इनता ही नही यह सेवा पहले से फास्ट मिल रही हैं । लोगो का इस सेवा पर विश्वास बढा है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2021 में जहां औसत प्रतिक्रिया समय 16 मिनट 14 सेकंड था. वहीं, दिसंबर 2025 तक यह घटकर 9 मिनट 33 सेकंड रह गया है।

 किया गया है ऐसा: भविष्य में ऑटो डिस्पैच सिस्टम लागू होने से आपातकालीन काल मिलते ही नजदीकी इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) स्वतः रवाना हो जाएगी। AI आधारित उन्नत रूटिंग सिस्टम के जरिए ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में भी तेजी से सहायता पहुंचेगी। इतना ही नहीं GPS ऑडिट के माध्यम से ERV की गति, दूरी और प्रतिक्रिया समय की निगरानी की जाएगी जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

Dial 112 से जोड़ना भी बड़ी उपलब्धि : उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के लिए निजी अस्पतालों की एंबुलेंस को Dial 112 से जोड़ना भी बड़ी उपलब्धि है। इससे सड़क दुघर्टना का शिकार लोगों को पीक अवर्स में इलाज मिल सकेगा जिससे उनकी जिंदगी बचने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाएगी। यानि पहले से जल्द ही सहायता मिल सकेगी।

 

इसके लिए इस सेवा को पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित, ऑटो डिस्पैच और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से संचालित किया जाएगा। इरियाणा में शुरू की जा रही इस पहल की चारों ओर चर्चा बनी हुई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now