Amrit Bharat Station Yojana: केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Yojana) के तहत देशभर के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के हिसार जिले के हांसी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
स्टेशन पर चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। कार्य पूरा होने के बाद हांसी रेलवे स्टेशन न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, बल्कि इसका स्वरूप हेरिटेज लुक में भी नजर आएगा।Amrit Bharat Station Yojana
16 करोड़ रुपये होंगे खर्च: बता दे कि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। इस योजना के तहत स्टेशन के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्टेशन परिसर में चारदीवारी का निर्माण और समग्र सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।Amrit Bharat Station Yojana
दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों का विकास किया जाएगा। इसके अलावा टिकट बुकिंग कार्यालय के लिए एक नया और आधुनिक भवन भी तैयार किया जा रहा है।
सोलर ऊर्जा प्लांट लगेगा: दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए उपयुक्त साइनेज और व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन की लाइटिंग और तकनीकी संचालन को बेहतर बनाने के लिए सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद हांसी रेलवे स्टेशन यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।Amrit Bharat Station Yojana
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर रिटायरिंग रूम और नए टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए एलईडी लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। चारदीवारी और अन्य दीवारों पर स्थानीय इतिहास और संस्कृति को दर्शाती आकर्षक कलाकृतियां उकेरी जाएंगी, जिससे स्टेशन को एक विशिष्ट पहचान मिलेगी।
मुख्य प्रवेश द्वार को भी विशेष रूप से आकर्षक बनाया जा रहा है, जिसकी छत पर क्षेत्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली पेंटिंग्स होंगी।पुनर्विकास के बाद हांसी रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
यहां कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टी लाइन और सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और बड़ी एलईडी स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां, पीने के साफ पानी की व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय बनाए जाएंगे। यात्रियों के लिए फूड कोर्ट की सुविधा भी विकसित की जा रही है।Amrit Bharat Station Yojana

















