रेवाड़ी: गौ उत्थान संस्कृति के उत्सव में झूमे श्रोता

On: March 21, 2026 7:35 PM
Follow Us:
गौ उत्थान संस्कृति के उत्सव में झूमे श्रोता

रेवाड़ी: बाबा रामस्वरूप आश्रम में गौशाला में आयोजित गौ उत्थान सांस्कृतिक उत्सव में धार्मिक गायन की धूम रही, जिसमें जाने-माने लोकगायक महाशय विकास पहासौरिया ने चार घंटों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हुंडिया धाम के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीहा आश्रम के महंत स्वामी नरोत्तम दास ने की तथा दीपदास महाराज ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महंत गुरमुख दास महाराज, स्वामी समर्पणानंद महाराज, धर्मदास महाराज ,महंत रूपदास महाराज, महंत रामभजन दास महाराज,महंत केशवदास महाराज,महंत विष्णुदास जी,डीएसपी पवन कुमार ,जिला पार्षद भूपेंद्र खोला, चेयरमैन कर्णपाल खोला,वरिष्ठ पत्रकार महावीर भारद्वाज ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया।

इस अवसर पर लोकगायन में गौशाला वो गौमाता का महत्व पर आधारित रागनियां व भजन बेहद सराहा गया। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बाबा रामस्वरूप महाराज का इतिहास प्रस्तुत किया।
समारोह में हजारों धर्मप्रेमी श्रोताओं ने लाखों रुपए का दान दिया तथा गौशाला के संरक्षण का संकल्प लिया।

ब्लॉक समिति अध्यक्ष करणपाल खोला ने आश्रम के लिए पाँच लाख रुपए के अनुदान की घोषणा की। समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे गौ-आह्वान अभियान को समर्थन दिया गया। इस अवसर पर स्वामी धर्मदास महाराज,ने आए हुए सभी संत महात्माओं ओर श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया ।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

तूफानी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, रेवाड़ी में हुई ओलावृष्टि

Haryana ka Mausam: तूफानी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, रेवाड़ी , हिसार सहित इन जिलों में हुई ओलावृष्टि

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर हो रहा है फ्रॉड

LPG Gas Cylinder की बुकिंग करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो जाएंगे ठगी के शिकार, सरकार ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में 590 करोड़ के बैंक घोटाले मामले की जांच करेगी सीबीआई

Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ के बैंक घोटाले मामले की जांच करेगी सीबीआई, सरकार अलर्ट, कई बड़े अफसरों पर गिरेगी गाज

किसानों के लिए खुशखबरी!'सब्जी उगाओ और हजारों इनाम पाओ', हरियाणा सरकार ने शुरू की ये खास योजना

Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी!’सब्जी उगाओ और हजारों इनाम पाओ’, हरियाणा सरकार ने शुरू की ये खास योजना, देखें डिटेल्स

हरियाणा के दो प्राइवेट बैंकों पर सरकार का एक्शन

Haryana News: हरियाणा के दो प्राइवेट बैंकों पर सरकार का एक्शन, कई शाखाए हुई सील, अकाउंट्स हुए फ्रिज

हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी, रेवाड़ी सहित इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, पढ़े ताज़ा Weather Alert