Kisan News: चढूनी ने SDM Kosli को सौंपा ज्ञापन, बकाया भुगतान को लेकर दी चेतावनी

On: March 21, 2026 7:38 PM
Follow Us:
चढूनी ने एसडीएम कोसली को सौंपा ज्ञापन, बकाया भुगतान को लेकर दी चेतावनी

Kisan News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी का एक शिष्ट मंडल गुरूवार को एसडीएम कोसली श्री विजय सिंह से मिला और किसानों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिष्ट मंडल का नेतृत्व जिला प्रधान समय सिंह ने किया।

बता दें कि बाजरा भावांतर योजना 2023 का भुगतान अभी तक किसानों को नहीं मिला है, जबकि वर्ष 2025 के भीतर करीब 90 करोड़ रुपये का भुगतान अब भी बकाया है। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में सरकार और प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। Kisan News

दी चेतावनी: प्रधान समय सिंह ने कहा कि भावांतर राशि के अलावा किसानों की क्षतिपूर्ति का पैसा भी अभी तक जारी नहीं किया गया है। वहीं फसल बीमा को लेकर भी किसानों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे किसानों में भारी रोष है। Kisan News

किसान भवन कब्जा‘ यूनियन ने इस समस्या को लेकर कहा कि किसान भवन किसानों के लिए बनाए गए हैं। रेवाड़ी अनाज मंडी में स्थित किसान भवन पर कर्मचारियों द्वारा कब्जा करने की नीयत की जा रही है, जिसे यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनियन ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा जाएगा और प्रशासन को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।

 

एसडीएम कोसली विजय सिंह ने शिष्ट मंडल को आश्वासन दिया कि किसानों की सभी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजरा भावांतर 2023 और 2025 का भुगतान दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही क्षतिपूर्ति राशि को लेकर भी संबंधित विभाग को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई कराने की कोशिश की जाएगी।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, मुन्नी बूढ़पुर महिला जिला प्रधान, उप प्रधान मनीषा यादव बोडीया कमालपुर, वेद सुल्तानिया, राजकुमार, शीशराम, हरफूल, नीलम मूंदड़ा, रोशन लाल दरोगा और वीरेंद्र सिंह खेड़ा सहित कई यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now