Haryana News: हरियाणा व राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदहाल, नितिन ​गडकरी के पास भेजी शिकायत

On: January 6, 2026 2:51 PM
Follow Us:
हरियाणा व राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदहाल, नितिन ​गडकरी के पास भेजी शिकायत

Haryana News: धारूहेड़ा: हरियाणा के कापड़ीवास से राजस्थान के भिवाड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गांव आकेडा के पास सड़क हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जलभराव के चलते आये दिन हादसे हो रहे है। आकेडा के सरंपच अशोक कुमार ने नितिन गडकरी व हरियाणा लोक निर्माण विभाग के पास पत्र भेजकर इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।

बता दे कि दो साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क को बनाया गया था। लेकिन गांव के पास पानी की निकासी नहीं होने के चलते गांव के गलियों का पानी इसी सडक पर जमा हो रहा है। बरसात के दिनों में इसकी ओर हालत खराब हो जाती है। जलभराव के चलते यह रोड अब टूटने लगी है। गांव के सरकारी स्कूल, पीएचसी मे जाने वाले सभी लोग इसी मार्ग से गुजरते है।

ऐसे में स्कूली बच्चे रोज गिर कर घायल हो रहे है। इसके समाधान के लिए सीएम विंडो पर दो साल में तीन बार शिकायत लगाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसी को लेकर परेशान होकर आकेडा के सरंपच अशोक कुमार ने नितिन गडकरी व हरियाणा लोक निर्माण विभाग के पास पत्र भेजकर इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now