Dharuhera News: धारूहेड़ा: करीब तीन वर्षों से आकेड़ा गांव में अधर में लटके सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को लेकर आखिरकार राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अधूरे पड़े इस भवन के लिए पंचायत राज अधिनियम की ओर 30 लाख बजट को मंजूरी दे दी गई है, जिससे निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीणों की लगातार मांग और शिकायतों के बाद संबंधित विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बजट स्वीकृत किया है।Dharuhera News
बता दे कि 2018 में विधायक रणधीर की ओर से यह बीडा उठाया गया था। 2019 में करीब डेढ एकड में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उस समय एक करोड 10 लाख के बजट से मिला था, लेकिन 2022 में बजट की कमी से काम रोक दिया गया। इसके बाद भवन अधूरा पड़ा रहा और धीरे-धीरे जर्जर हालत में पहुंचने लगा।
ब्लॉक समिति के सदस्य कृष्ण यादव, पूर्व सरंपच मीता देवी ने 2022 में विधायक चिरंजीव राव से मांग की तो उस समय विधायक की ओर से 10 लाख रूप्ए इसकी चारदीवारी के दिए गए थे। उसके बाद से बदं पडे कार्य को पूरा करवाने के लिए सरपंच अशोक कुमार की ओर 2025 में स्थानीय विधायक, सांसद से निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग उठाई।
मिलेगी राहत: सरपंच अशोक कुमार ने बताया बजट मंजूरी मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया है। स्वीकृत बजट से भवन के शेष हिस्से का निर्माण, फिनिशिंग कार्य और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र के रूप में काम करेगा।
आकेडा सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य के लिए 30 लाख् का बजट मंजूरी के भेजा गया है। उम्मीद है नई साल पर कार्य शुरू हो जाएगा। पहले बजट कम होने के चलते कार्य अधर में लटका हुआ था।
दीपेश, जेई, पंचायती राज अधिनियम

















