Delhi IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर 228 उड़ान रद, क्या कोहरा फिर यात्रियों की परीक्षा लेगा?

On: March 21, 2026 7:51 PM
Follow Us:
Delhi IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की बारिश रद, क्या कोहरा फिर यात्रियों की परीक्षा लेगा?

Delhi IGI Airport: मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं। अब तक सुबह से 49 प्रस्थान और 77 आगमन रद्द किए गए हैं। सोमवार सुबह दिल्ली एअरपोर्ट पर घने कोहरे ने उड़ान संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह 3:30 बजे से नौ बजे तक केवल चार उड़ानें ही उड़ान भर सकीं। विभिन्न एयरलाइन और एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि 228 उड़ानें (131 प्रस्थान और 97 आगमन) रद हो गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार देर रात से सोमवार दोपहर तक मौसम साफ होने तक IGI एयरपोर्ट पर 700 से ज़्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं। इनमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स शामिल थीं। सात विमानों को स्टार्ट-अप की इजाज़त मिल गई थी, लेकिन सुबह 3:30 बजे कम विजिबिलिटी के कारण उन्हें उड़ान भरने की इजाज़त नहीं दी गई। नतीजतन, यात्री दस घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे।

स्थिति को देखते हुए हवाई अड्डा प्रबंधन ने कैट-3 (लो विजिबिलिटी लैंडिंग सिस्टम) प्रक्रियाएं तुरंत लागू की, लेकिन इससे ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुए। यात्रियों को विमान में या हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करते देखा गया। विभिन्न एयरलाइन और एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि उड़ानों में देरी का समय काफी लंबा रहा, कुछ उड़ानों में देरी एक घंटे से 90 मिनट तक रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरे के मिश्रण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने की आशंका व्यक्त की है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now