Haryana crime: एनसीआर में बाइके चोरी कर, मेवात में बेचते थे, 3 अंतरराज्यीय बाइक चोर काबू

On: December 4, 2025 7:08 AM
Follow Us:
Haryana crime: एनसीआर में बाइके चोरी कर, मेवात में बेचते थे, 3 अंतरराज्यीय बाइक चोर काबू

Haryana crime: रेवाड़ी धारूहेड़ा पुलिस को एक बडी सफलता मिली हैं टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन युवकों का काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने ये बाइक रेवाड़ी, गुरुग्राम व राजस्थान से चोरी की गई थी।Haryana crime

बता दे कि एसआई फखरूदीन ने बताया कि गांव मालपुरा निवासी संदीप चौधरी ने शिकायत में बताया था कि 22 नवंबर को उसने बाइक को घर के सामने खड़ी की थी। कोई चोरी कर ले गया था। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी की एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की थी

ये किए काबू: पुलिस ने नूंह जिले के गांव पंचगावां के आकिल उर्फ डैनी, हाशम उर्फ मुल्ली और शाहिद उर्फ जिल्ली को गिरफ्तार किया है। ये एनसीआर मे बाइक चोरी करके राजस्थान में ओने पोन दोमो में बेच देते है।Haryana crime

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बावल, टपुकड़ा, नीमराणा, भिवाड़ी, तावडू, नूंह व मानेसर से करीब 10 बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपियो को रिमांड पर लिया गया है।Haryana crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now