Haryana News: हरियाणा CET भत्ता योजना से युवाओं को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए पूरी जानकारी

On: March 21, 2026 8:07 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा CET भत्ता योजना से युवाओं को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए पूरी जानकारी

Haryana News: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। अब हरियाणा सरकार ने ग्रुप C और ग्रुप D की सरकारी भर्तियों के लिए CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) को अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि सरकारी नौकरी पाने के लिए अब युवाओं को CET परीक्षा पास करनी होगी।

ग्रुप C और D के लिए CET की प्रक्रिया

ग्रुप C के लिए उम्मीदवारों को दो परीक्षाएं देनी होती हैं – प्री और मेन्स परीक्षा। वहीं ग्रुप D के लिए सिर्फ एक परीक्षा आयोजित की जाती है। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) इन परीक्षाओं का आयोजन करता है। अब तक भी इस परीक्षा के आधार पर कई पदों पर भर्तियां हो चुकी हैं।

हाल ही में ग्रुप C के लिए CET 2025 की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब सभी उम्मीदवार इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

राज्यपाल ने की नई घोषणा

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो भी अभ्यर्थी CET पास करेगा और उसे 1 साल तक नौकरी नहीं मिलेगी, तो सरकार अगले दो साल तक उसे हर महीने 9000 रुपये का मानदेय देगी।

यह योजना युवाओं की आर्थिक मदद के लिए शुरू की जा रही है ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी तैयारी जारी रख सकें और अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें। इस योजना को CET भत्ता योजना के नाम से जाना जाएगा और यह अगली CET परीक्षा के बाद लागू होगी।

युवाओं के लिए राहत की खबर

सरकार की इस योजना से युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता मिलने से उनकी तैयारी बेहतर होगी और वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। यह कदम हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now