मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी में 16 एकड में लगेगा वीटा मिल्क प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार

On: November 18, 2025 8:20 PM
Follow Us:
VITA MILK PLANT

Haryana: हरियाणा में रेवाड़ी वासियों के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा में हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड दूध की क्षमता बढ़ाने के लिए कई बड़ी योजनाओं पर काम रहा है। इसी क्रम में जहां पहले ही हरियाणा में छह वीटा मिल्क प्लांट का संचालन हो रहा है। अब सातवें सबसे बडा स्काडा विधि से संचालित होने वाला मिल्क प्लांट को रेवाड़ी के बावल में स्थापित किया जाएगा

16 एकड में लगेगा प्लांट: बता दे यह प्लांट करीब 16 एकड में बावल औद्योगिक क्षेत्र में लगाया जाएगा। इसकी क्षमता पहल लगाए गए छह प्लांटों से ज्यादा होगी। एक प्लांट के लगने से रेवाड़ी के युवाओ को रोजगार मिलेगा।Haryana

यह भी पढ़ें  Haryana News: ADO भर्ती को लेकर वायरल मैसेज का जानिए सच

क्या होता है स्काडा: स्काडा (SCADA) का फुल फॉर्म सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन है। यह एक कंप्यूटर-आधारित प्रणाली है जो औद्योगिक प्रक्रियाओं की निगरानी और नियंत्रण करती है और उपकरणों से वास्तविक समय में डेटा एकत्र करती है।

जानिए कहां कहां है प्लांट किनती है क्षमता

प्लांट एक: हरियाणा में सबसे पहले जींद में 1970-1972 में मिल्क प्लांट स्थापित किया था। जींद के प्लांट की प्रतिदिन दूध की क्षमता 1.50 लाख लीटर है।

 

प्लांट दो: बता दे जींद के बाद हरियाणा के अबाला में 1973-1974 में दूसरा प्लांट संचालित हुआ था, इस प्लांट की क्षमता 1.40 लाख लीटर प्रतिदिन की है।

यह भी पढ़ें  Hansi To Rohtak Train : हांसी- रोहतक रेल लाइन का काम पूरा , जल्द ही दौडेगी ट्रेन

प्लांट तीन: हरियाणा में अंबाला के बाद तीसरा प्लाट रोहतक में 1976-1977 में लगाया गया। इस प्लांट 4 लाख लीटर क्षमता के प्लांट का संचालन शुरू हुआ था।

 

प्लांट चार: हरियाणा के रोहतक के बाद बल्लभगढ़ में 1.25 लाख प्रतिदिन दूध की क्षमता के प्लांट का 1979-1980 से संचालन हो रहा है। यह हरियाणा में चौथा प्लाट है।

प्लांट पांच: बढती दूध की डिमांड के चलते वीटा ने हरियाणा के सिरसा में सिरसा में 1.10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट का संचालन 1996-1997 से हो रहा है।

यह भी पढ़ें  परिवारों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की कार्यशाला आयोजित: खोला

प्लांट छह: हरियाण में तेजी से बढ रही डिमांड के चलते छठा प्लांट कुरुक्षेत्र में 20 हजार लीटर क्षमता का छठा प्लांट 2014-2025 से संचालित है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now