मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : रेवाड़ी में पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट मिला, धारूहेड़ा की संतोष कॉलोनी में हादसे से सनसनी

On: November 16, 2025 11:47 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: धारूहेड़ा क्षेत्र की संतोष कॉलोनी में शनिवार को समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे में पति-पत्नी पंखे पर फंदा लगाकर मृत मिले। दंपती की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले लगभग 26 वर्षीय राजकुमार और उनकी 22 वर्षीय पत्नी हाली के रूप में हुई है। दोनों यहां एक निजी कंपनी में काम करते थे तथा पिछले कई सालों से धारूहेड़ा की संतोष कालोनी में रह रहे थे। शनिवार को अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया।Haryana

यह भी पढ़ें  Tomato Theft: फिर टमाटर की चोरी, बोलेरो समेत लाखों के टमाटर उड़ा ले गए चोर
Suicide in Rewari: धारूहेड़ा में पति पत्नी ने एक साथ क्यों लगाई फांसी
Suicide in Rewari: धारूहेड़ा में पति पत्नी ने एक साथ क्यों लगाई फांसी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक (Suicide Note)नोट भी मिला है, जिसमें परिवार को आखिरी संदेश लिखते हुए कहा गया कि शव परिजनों को सौंप दिए जाएं और सामान भाई को दे दिया जाए। राजकुमार के मोबाइल में इंस्टाग्राम पर लगी स्टोरी ‘सभी को आखिरी गुड नाइट’ ने भी घटना की गंभीरता को साफ कर दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।Haryana

यह भी पढ़ें  Breaking News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग विदेशों में आंतकी, तो हिंदुस्तान में क्यों नहीं ?

बता दे कि राजकुमार और हाली ने पांच साल पहले विवाह किया था और रोजगार की तलाश में Dharuhera आए थे। उनके कोई संतान नहीं थी। दोपहर पडोसियों ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांकने पर दोनों को एक ही फंदे से लटका पाया।

मचा कोहराम: बता जैसे ही कालोनी मे दोनो की सुसाइड की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। बताया जा रहा उसके पिता, भाई व माता भी इसी कालोनी में रह रही है। सूचना पाकर परिवार के लेाग भी एकत्रित हो गए।

यह भी पढ़ें  KLP College Rewari के आठवें ज़ोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन प्रतिभा और संस्कृति का शानदार संगम

थाना प्रभारी धारूखेड़ा कश्मीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों द्वारा आत्महत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनो को सोप दिए है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now