Rewari News: रेवाड़ी के गांव मोहदीनपुर में स्व० अमल कौर (कान्ता) की स्मृति में उनके पति दिनेश यादव ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कोसली से विधायक अनिल कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विधायक अनिल कुमार यादव ने गांव व आस पास के गांवों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने व्यक्तिओं को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया।
विधायक अनिल कुमार ने इस अवसर पर स्व० अमल कौर को अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दिनेश यादव ने अपनी धर्मपत्नी की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन के माध्यम से सम्मान देने का सराहनीय कार्य किया हैं। इसके लिए दिनेश बढ़ाई के पात्र है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जिला की प्रतिभाओं को सम्मान देने से मनोबल बढ़ता हैं वे और सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते है। साथ ही उनके सम्मान व श्रेष्ठ कार्य को देखकर और युवाओं को अच्छे कार्य स्करने की प्रेरणा भी मिलेगी।Rewari News
विधायक ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। यहां प्रतिभावों की कोई कमी नहीं है। बस उनको तराशने की जरूरत है। 2047 तक प्रधानमंत्री जी ने जो विकसित भारत का लक्ष्य रखा है वो इन प्रतिभाओं से युक्त युवाओं के कौशल से ही संभव है। इस अवसर पर रामदत्त भारद्वाज, गोसेवक जयसिंह आर्य, कैप्टन ओम प्रकाश, हेड मास्टर सुरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

















