Fire News Rewari: NH 48 पर चलता टैंकर बना आग का गोला

On: November 8, 2025 7:18 PM
Follow Us:
NH 48 पर चलता टैंकर बना आग का गोला

Fire News Rewari: NH 48 पर चलता ट्रक बना आग का गोला…रेवाड़ी दमकल विभाग ने एक घंटे में आग पर पर पाया काबू। बडा हादसा हाईवे पर टला। चालक ने कूद कर बचाई जान। चना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।Fire News Rewari

रेवाड़ी-बावल रोड पर गांव बिठवाना के पास शुक्रवार सुबह डीजल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। हाइवे पर अचानक आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक और परिचालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। ।Fire News Rewari

पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के पटीकरा निवासी चालक गुलाबचंद करनावास तेल डिपो से टैंकर में डीजल भरकर रोहतक के गांव लाहली जा रहा था। जब टैंकर गांव बिठवाना के समीप पहुंचा तो अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत वाहन रोका तथा चालक व परिचालक कूद गए।Fire News Rewari

 

लगी भयंकर आग: जैसे ही दोनो गाडी से कूदे तो तेज गति से आग भंडक उठी। क्योकि टेंकर मू तेल था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन टैंकर का इंजन और आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।Fire News Rewari

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now