Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग में महागठबंधन में ‘फ्रेंडली फाइट’ ने बढ़ाई मुश्किलें

On: November 5, 2025 4:54 PM
Follow Us:

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले महागठबंधन के भीतर जारी ‘फ्रेंडली फाइट’ ने सियासी समीकरणों को उलझा दिया है। 6 नवंबर को होने वाले मतदान में जहां मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है, वहीं अंदरूनी मतभेद और सीटों पर टकराव ने विपक्षी गठबंधन के लिए स्थिति कठिन बना दी है।

जानिए कब होंगें चुनाव  Bihar Election 2025

पहला चरण: 6 नवंबर- 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान.
दूसरा चरण: 11 नवंबर- 122 सीटों पर वोटिंग.
मतगणना: 14 नवंबर को होगी.

Bihar Election 2025: बता दें कि महागठबंधन में कुल 11 सीटों पर अपने ही सहयोगी दल आमने-सामने हैं। इनमें से 5 सीटें पहले चरण में हैं जबकि बाकी दूसरे चरण की वोटिंग में आएंगी। इन सीटों पर आपसी संघर्ष का सीधा असर मतदाताओं पर पड़ सकता है, जिससे भाजपा और एनडीए के प्रत्याशियों को इसका फायदा मिलने की आशका है।

दरभंगा की गौरा-बौराम सीट पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के फैसले ने नई चर्चा छेड़ दी है। सहनी ने अपने भाई संतोष सहनी का नामांकन वापस लेकर आरजेडी के बागी उम्मीदवार अफजल अली खान को समर्थन देने की घोषणा की है।

Bihar Election 2025: राजनीतिक हलकों में इसे महागठबंधन के भीतर तालमेल साधने और बिखराव रोकने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह कदम कितना असरदार साबित होगा, यह 6 नवंबर को होने वाली वोटिंग के नतीजे ही तय करेंगे।

पहले चरण की वोटिंग में यहां होगी दोस्ताना लड़ाई

बिहारशरीफ (नालंदा)- CPI vs कांग्रेस
राजापाकर (वैशाली)- CPI vs कांग्रेस
बछवाड़ा (बेगूसराय)- CPI vs कांग्रेस
वैशाली- RJD vs कांग्रेस
बेलदौर (खगड़िया)- IIP vs कांग्रेस

दूसरे चरण में भी जारी रहेगा टकराव

सुल्तानगंज (भागलपुर)- RJD vs कांग्रेस
कहलगांव (भागलपुर)- RJD vs कांग्रेस
नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)- RJD vs कांग्रेस
करगहर (रोहतास)- CPI vs कांग्रेस
चैनपुर (रोहतास)- RJD vs VIP
सिकंदरा (गया)- RJD vs कांग्रेस

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now