Rewari News: धारूहेड़ा दुकान में सेंघ, बैटरी व इन्वेटर चोरी

On: November 3, 2025 9:18 PM
Follow Us:
दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे इन्वेंटर व बैटरी पर हाथ साफ कर दिया।

धारूहेड़ा: यहां के नंदरामुपर बास रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से इन्वेंटर और बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। रविवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे इन्वेंटर व बैटरी पर हाथ साफ कर दिया।

सुबह चला पता: चोरी की घटना का पता सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चला, जब उसने शटर टूटा देखा और सामान गायब पाया। उसने पुलिस को सूचना दी।Rewari News

दुकान मालिक जोनियावास के रहने वाले संदीप पुत्र महीपाल नंबरदार ने बताया की चोर 5 छोटी, 5 बड़ी बैटरी व एक इन्वेंटर चोरी कर ले गए पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Rewari News

खंगाले जा रहे है कैमरे: सूचना मिलते ही धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल चोरी गए सामान की कीमत करीब 80 से 90 हज़ार रुपये बताई जा रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now