Haryana सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मिड-डे मील को और अधिक पौष्टिक व स्वादिष्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब विद्यार्थियों को सप्ताह में एक बार झटपट खीर (इंस्टेंट खीर) और एक बार स्वादिष्ट पिन्नी दी जाएगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस कदम से न केवल बच्चों के भोजन की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में भी सुधार होगा। झटपट खीर एक ऐसी खीर है जिसे 15 से 20 मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे या तो रेडीमेड इंस्टेंट खीर मिक्स से बनाया जाएगा या फिर पहले से भिगोए गए चावल को जल्दी पकाने की विधि से तैयार किया जाएगा।
Haryana के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील होगा और पौष्टिक, अब बच्चों को मिलेगी झटपट खीर और स्वादिष्ट पिन्नी
By Best24News
On: March 21, 2026 8:28 PM













