धारूहेड़ा: छठ पूजा भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, आस्था का यह पर्व भगवान सूर्य और छठी माई को समर्पित है। यह त्यौहार बिहार, उत्तर प्रदेश, और झारखंड जैसे राज्यों में विशेष रूप से मनाया जाता है। लेकिन आजकल इस पर्व को हरियाणा व राजस्थान में भी मनाया जाने लगा है। धारूहेड़ा में भी छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है। गुरूवार को छठ पर्व को लेकर संतोष कालोनी में घाट बनाना शुरू कर दिया। धारूहेड़ा में 20 से ज्यादा जगह घाट बनाए जा रहे है।Chhath Puja
धारूहेड़ा में छठ घाटों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है, जबकि अलग-अलग आयोजन समितियां विशेष तैयारी में जुटी हुई हैं। छठ पूजा 25 अक्टूबर 2025 को नहाय-खाय के साथ शुरू होगी। दूसरा दिन 26 अक्टूबर को खरना होगा। तीसरे दिन 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अंतिम दिन 28 अक्टूबर को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होगा।Chhath Puja
बैठक आयोजित कर सौंपी जिम्मेदारी: यहां की नीलगीरी कालोनी मे रविवार को पार्षद मनीषा सैनी की अगुवाई में छठ पूजा समिति बैठक आयोेजित की गई। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष हरिनारायण से सभी मैंबरो को जिम्मेदारी सोंपी। इस मोके पर मनोज वर्मा, रामफल, मुन्नालाल, मनोज प्रजापत, मधु, विनोद सैनी, हरिराम, राकेश सैनी आदि मोजूद रहे।Chhath Puja
मै पहली बार अपने पति के साथ छठ पर्व मनाउंगी। आस्था के इस पर्व को मनाने को तैयारियों में लगे हुए है। वह मू्ल रूप से हाजीपुर की रहने वाली है।
मीरा देवी, संतोष कालोनी
…..
मै पिछले कई सालों से पर्व मना रही हू। इस बार परिवार के साथ नीलगिरी कालोनी में पर्व मना रही है। वह मूल रूप से बिहार में जगदीशपुर की रहने वाली है।
आंशू देवी, नीलनिरी कालोनी
…………
मै पहली बार धारूहेड़ा में नीलगिरी कालोनी में पर्व मनाउंगी। वह मू्ल रूप से हाजीपुर की रहने वाली है। पर्व की तैयारियों को लेकर
घाट तैयार करने के लिए खुदाई की गई है।
गीता देवी, नीलगिरी कालोनी
पिछले कई सालों से संतोष कालोनी में छठ मैया समिति की ओर से पर्व मनाया जा रहा है। छठ की तैयारियों को लेकर स्थानीय पार्षद की ओर से सहयोग किया जा रहा है। घाट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
हरिनारायण, प्रधान,छठ मैया समिति संतोष कोलानी
धारूहेड़ा मे इस बार 20 जगह बनाए जा रहे है जिनमें नीलगिरी कालोनी, आजाद नगर, रामनगर, सेक्टर चार, सेक्टर छह, आजाद नगर, शिव नगर, गुजर घटाल, महेश्वरी, कर्ण कुंज, कापडीवास आदि जगह शामिल है।

















