Haryana News: नारनौल में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार, सिविल अस्पताल का विस्तार, नए लैब और ऑपरेशन थिएटर की सुविधा

On: October 18, 2025 2:38 PM
Follow Us:
Haryana News: नारनौल में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार, सिविल अस्पताल का विस्तार, नए लैब और ऑपरेशन थिएटर की सुविधा

Haryana News: हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए नारनौल सिविल अस्पताल को 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड करने जा रही है। इस अपग्रेडेशन पर लगभग 27.73 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि उद्देश्य यह है कि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। अस्पताल का विस्तार नारनौल और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए बड़ी राहत होगा। अब गंभीर मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव होगा और रेफर करने की स्थिति कम होगी।

नए वार्ड और आधुनिक सुविधाएं

अस्पताल में नए वार्ड, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और लैब सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। प्रदेश सरकार ने हाल ही में करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से 25 नए स्वास्थ्य भवन तैयार किए हैं। इनमें ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, सब-हेल्थ सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और सब-डिविजनल हॉस्पिटल शामिल हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

पुराने अस्पतालों का नवीनीकरण

स्वास्थ्य विभाग पुराने अस्पतालों के नवीनीकरण, मरम्मत और सौंदर्यकरण पर भी ध्यान दे रहा है। उद्देश्य है कि मरीज और उनके परिजन स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक माहौल में इलाज पा सकें। इसके साथ ही आधुनिक उपकरणों की खरीद, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।

स्वास्थ्य के साथ जीवनशैली पर ध्यान

आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now