Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने अब पूरी तरह से करवट ले ली है। पहाड़ों की ओर से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते छह दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।Haryana Weather
सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के साथ प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है।Haryana Weather
11 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस था, जो 16 अक्टूबर तक घटकर 15.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अक्टूबर के अंत तक मौसम शुष्क बना रहा तो तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। Haryana Weather
IMD वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में 30 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 649 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2004 के बाद यह सबसे अधिक वर्षा वाला अक्टूबर रहा है। इस बारिश के चलते हरियाणा के अधिकांश जिलों में तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया। Haryana Weather
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, वर्तमान मौसम सरसों की बुआई के लिए बेहद अनुकूल है। दिन की धूप और रात की हल्की ठंडक फसलों के लिए उपयुक्त परिस्थितियां बना रही हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे इस समय उच्च गुणवत्ता वाली सरसों की किस्में बोएं, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो सके।
मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे दिन और रात के तापमान में अंतर कम होगा, प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। नवंबर की शुरुआत तक दिन के समय भी ठंडक का असर महसूस होना शुरू हो जाएगा।

















