धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में सोमवार को सामाजिक विज्ञान क्लब की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।Rewari News
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, तार्किक सोच और टीम भावना को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सिद्धांशु, डॉ. सुशील कुमार और डॉ. हरि प्रकाश ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।Rewari News
प्रतियोगिता में टीम ए (आदिल, सनी, करण सिंह, अरविंद, मुकुल) ने प्रथम स्थान हासिल किया, टीम इ (मनीया, अनु, हरीश, तरुण) द्वितीय स्थान पर रही, जबकि टीम बी (लक्ष्मी, मुस्कान, निशा, तरुण, काजल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।Rewari News

















