Haryana News: पासपोर्ट के लिए लंबी लाइनें खत्म, पानीपत में शुरू हुई मिनी वैन सेवा, अब घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

On: October 13, 2025 3:07 PM
Follow Us:
Haryana News: पासपोर्ट के लिए लंबी लाइनें खत्म, पानीपत में शुरू हुई मिनी वैन सेवा, अब घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी कतारों या दूसरे जिलों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। सरकार की मोबाइल वैन सीधे घर आएगी और मौके पर बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन, फोटो और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसी सभी सुविधाएं देगी।

यह सुविधा खासतौर पर बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए शुरू की गई है। इसके लिए आवेदक को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। बुकिंग के बाद मोबाइल नंबर पर वैन के आने की तारीख और समय का शेड्यूल भेजा जाएगा।

मोबाइल वैन में अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे, फोटो खींचेंगे और बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद पुलिस सत्यापन होगा। पासपोर्ट करीब 15 दिन में डाक के जरिए सीधे घर पहुंच जाएगा।

प्रधान डाकघर के पास 13 मई 2024 को आग लगने के कारण काम बंद था। अब सभी आधुनिक मशीनें लग चुकी हैं और ट्रायल सफल रहा। रोजाना 40-50 अपॉइंटमेंट्स मोबाइल वैन से पूरे किए जा रहे हैं।

पासपोर्ट सेवा केंद्र के फिर से शुरू होने के बाद भी वैन होम सर्विस के तौर पर काम करेगी। भविष्य में इसे दूरदराज के गांवों और व्यस्त पेशेवरों तक भी बढ़ाया जाएगा।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now