Haryana News: खाद बीज की कालाबाजारी के लिए हरियाणा सरकार ने उठाया ये बडा कदम

On: March 21, 2026 8:55 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में खाद व बीच की कालाबाजारी रोकने के लिए नया नियम लागू किया है। बता दें कि अब तक किसान आधार कार्ड के माध्यम से विभिन्न स्रोतों से उर्वरक प्राप्त कर सकते थे, लेकिन नए नियम के तहत ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।Haryana News

 

इसके बाद ही किसान डीएपी और अन्य उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। यह कदम वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और वास्तविक लाभार्थियों तक खाद पहुँचाने के उद्देश्य से ये नियम बनाया गया है।Haryana News

महेंद्रगढ़ के हैफेड प्रबंधक वीरेंद्र कुमार के अनुसार, कार्यालय में 1800 बैग डीएपी की खेप आई थी, जिसे शुक्रवार और शनिवार को दो दिनों में बांट दिया गया। हालांकि, कनीना उपमंडल की छह पैक्स को इस बार एक भी बैग नहीं मिला, जिससे किसानों में नाराजगी है।Haryana News

पैक्स प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी संस्था का लाइसेंस अभी प्रक्रिया में है। जैसे ही लाइसेंस बन जाएगा, खाद की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से धैर्य रखने की अपील की।Haryana News

खाद की किल्लत, किसान परेशान: किसानों ने बताया कि कई दिनों से पैक्स कार्यालयों और सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन डीएपी उपलब्ध नहीं हो रही। खेतों में बुआई का समय चल रहा है और उर्वरक की कमी से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।Haryana News

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब केवल वही किसान उर्वरक प्राप्त कर पाएंगे जो ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इससे वितरण प्रणाली पारदर्शी होगी, लेकिन पहले से खाद की कमी झेल रहे किसानों के लिए यह नई चुनौती भी बन गई है।Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now