Cyber Crime: 9.46 करोड़ रुपये की ठगी का मास्टर माइंड कलकता से काबू

On: October 11, 2025 6:30 PM
Follow Us:
cyber crime

Cyber Crime : गांव पिथनवास निवासी एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रूपए की साइबर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम माली के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

बता दे कि 22 सितंबर को गांव पिथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्स पर आरोपियों से संवाद होना शुरू हो गया। आरोपियों ने उससे स्टोक मार्केट मे इन्वेसमैन्ट करने की बात कह कर एक मोबाइल एप्लीकैशन उसके मोबाइल मे इन्सटोल करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज किया था।

इसमें संलिप्त तीन आरोपी जिला गुरूग्राम के नरहेड़ा निवासी अजय ओमपाल, बिहार के जिला पटना के वैस्टेर रामकृष्णत नगर निवासी पृथ्वी राज चौहान व बिहार के जिला पटना के विकर सैक्सजन कॉलोनी कंकडबाग निवासी तरूणचन्द्रम झां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम माली को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी शुभम माली ने अजय ओमपाल का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।Cyber Crime

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now