Haryana News: हरियाणा में 13 साल बाद स्टेट गेम्स का धमाका, खिलाड़ियों का डोप टेस्ट पहली बार खेलों में लागू

On: March 21, 2026 8:55 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में 13 साल बाद स्टेट गेम्स का धमाका, खिलाड़ियों का डोप टेस्ट पहली बार खेलों में लागू

Haryana News: हरियाणा में 2 नवंबर से ओलिंपिक संघ स्टेट गेम्स शुरू होने जा रहे हैं। इस मौके पर गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी गेम्स का उद्घाटन करेंगे। साथ ही ओलिंपिक संघ की दिग्गज खिलाड़ी पीटी ऊषा भी मौजूद रहेंगी। हरियाणा ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बैनीवाल ने बताया कि 2018 की खेल नीति में शामिल खेलों को अब इन गेम्स में शामिल किया गया है।

स्टेट गेम्स में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी को डोप टेस्ट से गुजरना होगा। खिलाड़ियों का रैंडम सैंपल भी लिया जा सकता है। इसके लिए नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की टीम गेम्स के दौरान मौजूद रहेगी। बता दें कि हरियाणा ओलिंपिक संघ 13 साल बाद स्टेट गेम्स आयोजित कर रहा है। गेम्स पूरे प्रदेश में 11 जगहों पर होंगे।

हरियाणा ओलिंपिक संघ के स्टेट गेम्स में वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग, आर्चरी, टेनिस, हैंडबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, नेटबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती, कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन, साइक्लिंग, वॉलीबॉल, ट्रायथलन, स्विमिंग, वॉटरपोलो, बॉक्सिंग, कराटे, फुटबॉल, नौकायान और शूटिंग जैसे खेल होंगे।

स्टेट गेम्स में जीतने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा ओलिंपिक संघ सर्टिफिकेट देगा। यह सर्टिफिकेट स्पोर्ट्स विभाग से ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवाने के लिए काम आएगा। खेल नीति 2018 के अनुसार यह ग्रेडेशन सर्टिफिकेट ग्रुप-डी की नौकरी के लिए मान्य होगा।

गेम्स का आयोजन चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक और हिसार में होगा। शूटिंग के लिए प्रदेश में रेंज नहीं होने के कारण दिल्ली की करणी रेंज का इस्तेमाल किया जाएगा।

टीम प्रतियोगिताओं में हरियाणा की 8 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान जिले की एक टीम को भी भाग लेने की अनुमति होगी। इसके अलावा हरियाणा पुलिस, एचएसआईआईडीसी, हरियाणा पावर, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई और शाह सतनाम सिंह खेल एकेडमी की टीमें भी मुकाबले में हिस्सा ले सकती हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now