Breaking News: जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक सभा की ओर से सम्मान समारोह 12 को

On: October 8, 2025 4:43 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक सभा हरियाणा के तत्वाधान में समाज के सहयोग से 12 अक्टूबर रविवार को नंदरामपुर बास रोड स्थित करुनेश वाटिका में हरियाणा प्रदेश जांगिड़ समाज के मेघावी व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।Breaking News

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि जांगिड़ समाज के पूरे हरियाणा प्रदेश के वो विद्यार्थी जिनका सत्र 2024-25 में सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस, आईआईटी में एडमिशन हुआ हो ।Breaking News

वे विद्यार्थी जिन्होंने इसी सत्र में 10वीं व 12वीं कक्षा में 90% व इससे अधिक अंक अर्जित किये हो साथ ही खेल जगत मे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीयस्तर पर पदक लाकर समाज का नाम रोशन किया हो ऐसे सभी प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ,अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चंद बुराड़ी वाले पधार रहे है। कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप मे सतीश शर्म खुशखेडा शिरकत करेगें ।

कार्यक्रम में ज्योति प्रज्वलन महेंद्र जांगिड़ उद्योगपति धारूहेड़ा व ध्वजारोहण निर्मल जांगिड़ भिवाड़ी के द्वारा किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष खुशी राम जांगिड़ प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा व सह-स्वागत अध्यक्ष जिया राम जांगिड़ होंगे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now