Haryana News: किसानों की हुई बल्ले बल्ले, कई सालों से अटके ट्यूबवेल कनेक्शनों के वर्क ऑर्डर जारी

On: October 8, 2025 7:46 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाण के रेवाड़ी के पिछले दो वर्ष से ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी न्यूज है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से 650 किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को रबी सीजन में ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे।

बता दें कि जिले के किसानों ने वर्ष 2019 से 2023 के बीच ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन निर्धारित राशि जमा कराने के बावजूद किसानों को कनेक्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।Haryana News

अब निगम ने इन किसानों के कनेक्शन के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है और जल्द ही ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने का काम शुरू होगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से 650 किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।Haryana News

रबी के सीजन में ही किसानों को कनेक्शन मिलने से समय पर फसलों में सिंचाई हो सकेगी, जिससे किसानों को फसल उत्पादन अच्छा होने के साथ ही आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा।Haryana News

 

 

 

वर्क ऑर्डर जारी: रेवाडी मे 2100 के करीब किसानों ने वर्ष 2019 से 2023 के बीच ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद निगम की तरफ से किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 30 हजार रुपये की सहमति जमा कराने के लिए नोटिस भेजे गए थे।

सहमति राशि जमा कराने वाले किसानों के निगम की तरफ से एस्टिमेट तैयार कराते हुए उसकी राशि जमा कराने को कहा गया था। उसके बाद 650 किसानों ने एस्टिमेट की राशि बिजली निगम के पास जमा करा दी थी, लेकिन उसके बावजूद किसानों को कनेक्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा था।

 

अधीक्षण अभियंता बिजली वितरण निगम पीकके चौहान ने बताया कि 650 किसानों ने एस्टिमेट राशि जमा कराई हुई थी, उनके कनेक्शन के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। वहीं बचे हुए जो किसान निगम के पास अब एस्टिमेट राशि जमा कराएंगे तो उनके कनेक्शन के लिए अलग से वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।Haryana News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now