Delhi News: साइबर सीटी गुरूग्राम से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचेगी मेट्रो,DMRC से मिली हरी झंडी

On: October 7, 2025 8:04 PM
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब गुरुग्राम से सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो की सुविधा मिलने जा रही है। इस नई मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, जो नई दिल्ली से धौलाकुआं होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर गुरुग्राम के पालम विहार तक जाएगी।Delhi News

इससे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस परियोजना की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट की फाइल अगले एक महीने के भीतर केंद्र की वित्तीय समिति को भेजी जाएगी।Delhi News

समिति की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट के पास जाएगा। स्वीकृति मिलते ही जमीन अधिग्रहण और निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। योजना के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट चार साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा की थी। बैठक में गुरुग्राम में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इसे जल्द लागू करने के निर्देश दिए। वहीं, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने भी इस योजना को अत्यंत उपयोगी बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस परियोजना के पूरा होने से न केवल एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि गुरुग्राम में यातायात का दबाव भी काफी हद तक कम होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन साबित होगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now