Railways News: रेलवे या​त्री ध्यान दे! हरियाणा व दिल्ली से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला शेड्यूल

On: October 6, 2025 10:01 AM
Follow Us:
Breaking News

Railways News: रेलवे या​त्री ध्यान दे! इन ट्रेनों का बदला शेड्यूल बदल दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट और भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर लागू होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा शुरू करने से पहले वे संबंधित ट्रेनों के समय की पुष्टि कर लें।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह नई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पूर्व स्टेशनों पर समय और प्लेटफॉर्म की पुष्टि कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।Railways News

यह परिवर्तन यात्री सुविधा, समय पर ट्रेन संचालन और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग और समय पालन की अपील की है।Railways News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 20487 बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 अक्तूबर से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन रास्ते में गुरुग्राम स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन और 11.42 बजे प्रस्थान था। अब यह इस ट्रेन का आगमन 11.33 बजे और प्रस्थान 11.35 बजे होगा। दिल्ली कैंट स्टेशन पर 12.00 बजे आगमन व 12.02 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.57 बजे आगमन व 11.59 बजे प्रस्थान होगा। यह ट्रेन 12.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।Railways News
विज्ञापन

 

गाड़ी संख्या 20983, भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो 7 अक्तूबर से भुज से प्रस्थान करेगी, उसका भी गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान समय समान रहेगा।Railways News

वह अपने मार्ग में गुरुग्राम स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.42 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.33 बजे आगमन व 11.35 बजे प्रस्थान कर व दिल्ली कैंट स्टेशन पर 12.00 बजे आगमन व 12.02 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.57 बजे आगमन व 11.59 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय 12.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now