Rewari News: धारूहेड़ा मनीराम बाग में आयोजित श्रीरामलीला भव्य समापन हुआ, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समापन समारोह में आयोजकों ने इस बार खास संदेश के रूप में ‘पोलीथीन मुक्त धारूहेड़ा का अभियान भी शामिल किया।Rewari News
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखना जरूरी है और प्लास्टिक सामग्री के उपयोग से बचना चाहिए।रामलीला के प्रधान दलीप ने रामलीला के अंतिम दिन साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इसके अलावा, भरत मिलाप व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकियों और पारंपरिक नाट्य अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।Rewari News
आयोजकों ने सभी आगंतुकों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और पोलीथीन के उपयोग से बचें। इस तरह धारूहेड़ा में सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मजबूती से दिया गया। इस मौके पर रतन, राहुल, रमेश, मुकेश, अश्वनी आदि मौजूद रहे।Rewari News

















