Kalesar National Park: पर्यटको की हुई बल्ले बल्ले, फिर खुला पार्क, 7 अक्टूबर तक फ्री एंट्री

On: October 4, 2025 6:29 PM
Follow Us:
Kalesar National Park

Kalesar National Park: हरियाणा के यमुनानगर में स्थित कलेसर नेशनल पार्क अब एक बार फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मानसून सीजन के चलते 3 महीने तक बंद रहने वाला यह पार्क अब पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांच देगा।Kalesar National Park

खास बात यह है कि वन विभाग ने 1 से 7 अक्टूबर तक यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त कर दी है।वन विभाग ने जंगल सफारी के लिए करीब 14 किलोमीटर लंबे ट्रैक की व्यवस्था की है, जिस पर सफर के दौरान पर्यटक लगभग दो घंटे तक जंगल के अद्भुत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

 

Kalesar National Park is a welcome sight for tourists
Kalesar National Park is a welcome sight for tourists

बच्चों के साथ घूमने के लिए हरियाणा की यह जगह बेस्ट है। भारत में कई राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनकी चर्चा विदेशों तक होती है, और ये वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होते हैं। घूमने के शौकीन लोगों की यात्रा लिस्ट में भी राष्ट्रीय उद्यान घूमना जरूर शामिल होता है। यहां वह प्रकृति और वन्यजीवों को करीब से देख पाते हैं। सफारी का रोमांच और जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखना एक अलग अहसास करवाता है

इसके लिए 4 विभागीय गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। सफारी का समय सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है। अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सफारी केवल विभाग द्वारा उपलब्ध गाड़ियों में ही की जा सकेगी, निजी वाहन या पैदल घूमने की अनुमति नहीं होगी।

सफारी के दौरान पर्यटक चीता, बाघ, हाथी, सांभर, खरगोश, अजगर और कोबरा जैसे वन्य जीवों को देख सकते हैं। फिलहाल पार्क में एक चीता, 46 तेंदुए और 15 हाथी मौजूद हैं। यमुनानगर का कलेसर नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से सटा हुआ है।Kalesar National Park

इसके आसपास हथिनीकुंड बैराज, प्राचीन मठ और ऐतिहासिक मंदिर भी स्थित हैं, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां भ्रमण करने पहुंचते हैं।Kalesar National Park

मानसून के कारण पार्क को 3 महीने के लिए बंद किया गया था। अब इसके दोबारा खुलने से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।Kalesar National Park

 

  • आप यहां जगाधरी रेलवे स्टेशन से पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से कलेसर राष्ट्रीय उद्यान की दूरी लगभग 44 किमी है।
  • प्लेन से आ रहे हैं, तो निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ एयरपोर्ट है।
  • यहां आप अपनी गाड़ी और बस से भी पहुंच सकते हैं। आप यमुनानगर से टैक्सी या बस से भी यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now